रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने धरती आबा के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू , केंद्रीय मंत्री संजय सेठ , पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव , प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष सनी टोप्पो जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
also read:रांची में छठ घाट के निरीक्षण के दौरान SSP की छापेमारी, असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर जताई नाराजगी





