राँची: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मान देने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में उनकी प्रतिमा लगाने की तैयारी चल रही है. झामुमो नेता अंतु तिर्की के अनुसार, 11 जनवरी तक सभी जिलों में प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. राजधानी रांची में नेवरी चौक पर शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाई जाएगी. वहीं खूंटी में बिरसा कॉलेज के सामने उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है.
also read:SIR प्रक्रिया पर भाजपा का बड़ा आरोप, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन
सरायकेला के स्टेडियम परिसर में भी उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जानी है. इसके लिए 4 अगस्त को भूमि पूजन हो चुका है. इससे पहले चाईबासा के टाटा रोड पर शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने को लेकर हो समाज के लोगों ने विरोध किया था. विरोध के बावजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने वहां प्रतिमा स्थापित कर दी थी. झामुमो नेताओं का कहना है कि विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा लगाने का मकसद शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को सम्मान देना है. पार्टी की ओर से जिलों में प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है.
also read:फेम इंडिया की टॉप-25 IPS अधिकारियों की सूची में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार शामिल



