रांची। चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल का चुनाव कार्यालय बुधवार को कचहरी स्थित गोपाल कॉम्प्लेक्स में खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन प्रेमसंस मोटर्स के सीएमडी पुनीत पोद्दार ने उद्घाटन किया। इसके के बाद टीम के सदस्यों ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू किसा । इस दौरान मोबाइल फोन समेत विभिन्न माध्यमों से चैंबर के सदस्यों से संपर्क कर टीम के पक्ष में समर्थन मांगा गया।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुलसी पटेल ने कहा कि चुनाव को लेकर अभियान को और तेज किया जाएगा तथा अधिक से अधिक सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर चैंबर के सदस्यों से मुलाकात करेगी और समर्थन मांगेगी।
इसी क्रम में गुरुवार को टीम तुलसी पटेल के सदस्यों का परिचय सम्मेलन शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शहर के कई व्यावसायिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों का परिचय कराया जाएगा तथा चैंबर चुनाव को लेकर टीम की प्राथमिकताओं और विजन की जानकारी दी जाएगी।
उद्घाटन के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, अर्जुन जालान, सज्जन सर्राफ, परेश गट्टानी,ललित केडिया धीरज तनेजा ,अमित शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण भरतीया, ज्योति कुमारी, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया, आदित्य साह, प्रकाश कुमार, कमलेश संचेती समेत अन्य लोग मौजूद थे।




