चैंबर चुनाव में मुकेश अग्रवाल ने कहा- व्यापारियों की दुकान बचाना प्राथमिकता

रांची : चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल का प्रचार अभियान जारी है। अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए समर्थन मांगा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल

मुकेश अग्रवाल
टीम मुकेश अग्रवाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल का प्रचार अभियान जारी है। अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए समर्थन मांगा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की रोजी-रोटी और दुकान बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को केवल उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सरकार और प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय कर उनका परिणामोन्मुखी समाधान कराना जरूरी है।

Read More : खूंटी में 20 से अधिक गोवंश को बजरंग दल ने रोका, दस्तावेज पर छोड़ा

एफजेसीसीआई में हर सदस्य की आवाज पर जोर

मुकेश अग्रवाल ने कहा कि एफजेसीसीआई में किसी एक समूह के प्रभाव के बजाय प्रत्येक सदस्य को स्वतंत्र रूप से अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलना चाहिए। उनके अनुसार प्रतिनिधि किसी समूह के प्रति नहीं, बल्कि व्यापारी और उद्योग जगत के सदस्यों के प्रति जवाबदेह होने चाहिए। उन्होंने कहा कि चैंबर की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिसमें प्रत्येक व्यापारी की आवाज को समान महत्व मिले। संगठन को सामूहिक हितों के लिए मजबूती से काम करना चाहिए।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दावा

टीम के सदस्य सह प्रवक्ता अमित अग्रवाल ने कहा कि टीम का उद्देश्य चैंबर को ऐसी मजबूत संस्था के रूप में विकसित करना है, जो हर व्यापारी की समस्याओं को गंभीरता से सुने। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन के स्तर पर प्रभावी पहल की जरूरत है। टीम इसी दिशा में काम करने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में है।

बैठक में कई कारोबारी और टीम सदस्य रहे मौजूद

बैठक में पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, किशोर मंत्री, कुणाल अजमानी, कारोबारी बिष्णु अग्रवाल समेत टीम के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, सुनील कालरा, मनीष जैन, पूर्णेंदु तुलस्यान, अमित अग्रवाल, अशोक प्रधान, माला कुजूर, उमंग सुल्तानिया, सुनील कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, तेजविंदर सिंह, श्रीकृष्ण अग्रवाल, विजय कुमार हरलालका, राहुल अग्रवाल, अमित किशोर, अमित कुमार मिश्रा, राजेश गाडोदिया, अनुराग सिंह, सुमित जैन, सीए राजकुमार, शौर्य खंडेलवाल, मोनिका रॉय और बलकार सिंह नामधारी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.