मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत, 24 घायल

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर औराई थाना क्षेत्र के गोपालपुर के समीप बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रही ‘गिरजा’ बस और सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर आ रही ‘सनोवर’ बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गिरजा

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर औराई थाना क्षेत्र के गोपालपुर के समीप बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी जा रही ‘गिरजा’ बस और सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर आ रही ‘सनोवर’ बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गिरजा बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान सीतामढ़ी जिले के डुमरा निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गिरजा बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक अजीत शर्मा स्टेयरिंग और केबिन के बीच फंस गए थे।

Read More : BSF कांस्टेबल परीक्षा में बवाल, कानपुर सेंटर पर तोड़फोड़ के बाद रद्द

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर मशीन मंगाई। काफी मशक्कत के बाद बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया।

24 यात्री घायल, कुछ SKMCH में भर्ती

हादसे में घायल करीब दो दर्जन यात्रियों में से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने यातायात कराया सामान्य

दुर्घटना को लेकर डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए राहत और बचाव कार्य पूरा कराया। डीएसपी के मुताबिक, फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यातायात भी सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.