लापुंग के जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची : पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से आज यानी मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया है। मृत महिला की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही

महिला
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से आज यानी मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया है। मृत महिला की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Read More : झारखंड में 7 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रांची में येलो

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल के किनारे एक पेड़ पर महिला का शव लटकता हुआ देखा। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लापुंग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और नजदीकी गांवों के लोगों से पूछताछ कर महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *