रांची: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश यादव ने शनिवार को सदर अस्पताल रांची का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान दिनेश यादव ने टेली आईसीयू, टेली ईसीजी, टेली मानस, टेली मेडिसिन और रेडियोलॉजी समेत कई विभागों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभाग में उपलब्ध सुविधाओं, कर्मचारियों, उपकरणों और सेवाओं के संचालन की जानकारी ली।



