लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पांच कालीदास मार्ग पर स्थित आवास पर उन्होंने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया।
मुख्यमंत्री निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाते समय काफी भावुक भी दिखे। उन्होंने सभी को खूब पढ़ने-लिखने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको लिफाफे में उपहार के साथ ही गिफ्ट हैंपर भी देकर विदा किया।




