बोकारो में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सुदेश महतो ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बोकारो : बोकारो सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

सुदेश महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : बोकारो सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.के. अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Read More : JPSC-JSSC आंदोलन में अमीषा प्रसाद का बड़ा आरोप, फर्जी केस का दावा

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समारोह में आयोजकों ने सुदेश कुमार महतो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया। सुदेश महतो ने देशभर से प्रतियोगिता में पहुंचे प्रतिभावान तीरंदाजों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ मैदान पर जीत हासिल करने का नाम नहीं है, बल्कि हुनर, हौसले और मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन करने का जुनून भी है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए होनहार खिलाड़ियों ने बोकारो की धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, यह सभी के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

युवाओं को अवसर और संसाधन देने पर जोर

सुदेश महतो ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने और अपने सपनों को नई उड़ान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देने की है। सुदेश महतो ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने देशभर से प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर प्रदर्शन और स्वर्णिम सफलता की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *