रांची: राष्ट्रीय OBC मोर्चा ने आज JMM केंद्रीय कार्यालय, हरमू में महासचिव विनोद पाण्डेय को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि सीएम हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनगणना 2027 में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग करें।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के फाइनल प्रपत्र में OBC के लिए अलग और अनिवार्य कॉलम तथा मोबाइल ऐप में अलग ड्रॉप-डाउन विकल्प होना चाहिए। गृह मंत्रालय के 40 बिंदु ड्राफ्ट में OBC का कॉलम नहीं है, सिर्फ SC/ST और Caste लिखा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड OBC बहुल राज्य है और JMM सामाजिक न्याय की बात करती है, इसलिए सीएम को इस मुद्दे पर पहल कर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखना चाहिए, ताकि OBC की सटीक गिनती हो सके और नीति-निर्माण में सही लाभ मिल सके।
JMM महासचिव विनोद पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि वे इस मांग को सीएम तक पहुंचाएंगे।
मांग पत्र सौंपने वालों में वरिष्ठ नेता जगदीश साहू, महासचिव राम अवतार कश्यप, ओबीसी युवा मोर्चा कार्य अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार, ओबीसी छात्र मोर्चा अध्यक्ष कमलेश चौधरी, ओबीसी पेंशनर मोर्चा संयोजक इंजीनियर प्रदीप कुमार, अनिल गौझू, कृष्ण यादव वीरेंद्र यादव राम लखन साह शामिल थे।




