रांची जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज, 4-5 सितंबर को होगा आयोजन

रांची : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सानिध्य में रांची के फिरायेलाल चौक मेन रोड में 4 और 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को माहेश्वरी भवन के सभागार में समिति की विस्तृत

जन्माष्टमी महोत्सव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सानिध्य में रांची के फिरायेलाल चौक मेन रोड में 4 और 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को माहेश्वरी भवन के सभागार में समिति की विस्तृत बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन की सफलता के लिए समिति का विस्तार करते हुए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया और सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Read More : बोकारो में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सुदेश महतो ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

30 अगस्त को होगा भूमि पूजन

समिति की ओर से बताया गया कि 30 अगस्त को सुबह 8 बजे महोत्सव स्थल पर ‘नमो दही हांडी’ और जन्माष्टमी झांकी मंच के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के संरक्षक राज्यसभा सांसद संजय सेठ, पूर्व मंत्री एवं विधायक सीपी सिंह और पूर्व सांसद अजय मारू हैं।आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा, संयोजक कुणाल अजमानी, महासचिव रविन्द्र मोदी और सचिव रमेन्द्र कुमार बनाए गए हैं। स्वागत समिति में वरुण साहू, पुनीत पोद्दार, रोशनी खलको, नीरज कुमार, छवि विरमानी, राजीव चटर्जी, ललित केजरीवाल, चंद्रकांत रायपत, ऐश्वर्या सेठ, जवाहर तनेजा, प्रकाश धेलिया, प्रतीक मोर, पवन बजाज, मनीष साहू, रामकुमार, राजा घोष, शंकर दुबे और अमरेश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। परामर्श समिति में संजीव विजयवर्गीय, राम बांगड़ और आशीष भाटिया शामिल हैं।

दही हांडी और झांकी की जिम्मेदारी

दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता की जिम्मेदारी राज वर्मा, नीरज चौधरी, भीष्म सिंह, ललन श्रीवास्तव, प्रमोद सारस्वत, नयन मयूर परमार, मनोज कुमार, विजय ओझा, रवि मुंडा, बबलू चौधरी, आनंद वर्मा, सतीश कुमार और राम लगन राम को दी गई है। मंच एवं पुष्प सज्जा की जिम्मेदारी रामाशंकर बागड़िया और संतोष सेठ को मिली है। झांकी एवं साज-सज्जा का काम नीरज कुमार, राज वर्मा, रतन अग्रवाल, संजीव साहू, विजय यादव और अजय वर्मा संभालेंगे। प्रेस एवं मीडिया की जिम्मेदारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार को दी गई है। वहीं मंच सुरक्षा की जिम्मेदारी सत्येंद्र सिंह गुड्डू, विकास कुमार रवि और अमित सिंह संभालेंगे।

प्रचार-प्रसार से लेकर चिकित्सा व्यवस्था तक जिम्मेदारी तय

पुरस्कार संग्रह का दायित्व अमित चौधरी और यश पोद्दार को दिया गया है। प्रचार-प्रसार एवं एलईडी की जिम्मेदारी आनंद श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, प्रज्ञा मनी, वीरेंद्र जी, दीपक कुमार और शुभम जायसवाल को दी गई है। प्रशासक एवं प्रशासन की जिम्मेदारी राम बांगड़, प्रदीप कुमार, राहुल सिन्हा चंकी और ललित ओझा को सौंपी गई है। चिकित्सा एवं आवास की व्यवस्था नीरज कुमार रिंपी, राजेश गुप्ता, नरेंद्र लखोटिया, किशन साबू और राजेश सोमानी संभालेंगे। मंच संचालन राजश्री करेंगी। सेवा प्रकल्प की जिम्मेदारी मनीष लोधा, वीरेंद्र गुप्ता, अरुण कपूर, प्रेमचंद श्रीवास्तव, अमर प्रसाद और विकास कुमार को दी गई है।

बाल गोपाल प्रतियोगिता के लिए फॉर्म उपलब्ध

बाल गोपाल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी पूनम आनंद, कुमुद झा, नीलम चौधरी और नीतू सिंह को दी गई है। मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने बताया कि बाल गोपाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों और बच्चियों के लिए फॉर्म मेन रोड स्थित केडिया टैक्सटाइल और स्टेशन रोड स्थित पतंजलि बाबा रामदेव सेंटर में उपलब्ध हैं। सतीश सिन्हा के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर भी फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है।

अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

टाइम वॉच एवं मटकी संचालन विपिन वर्मा और राजीव सहाय करेंगे। निर्णायक मंडली में रांची के सभी समाचार पत्रों के संपादक शामिल होंगे। गोविंदा टोली रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सतीश सिन्हा और राजेंद्र केडिया को दी गई है। आयोजन स्थल एवं टेंट व्यवस्था राजीव वर्मा, अमित चौधरी, संजय सिंह लल्लू, कमलजीत सिंह शंटी, अशोक पुरोहित, संजय गोयल, सोनू भारद्वाज, गौतम देव और आनंद कुँवर संभालेंगे। साउंड की जिम्मेदारी रमेन्द्र कुमार और राजीव वर्मा को, भजन एवं नाट्य मंच की जिम्मेदारी जुगल दगड़ और गौरव काबरा को तथा लाइट, टेंट एवं जेनरेटर की व्यवस्था संजय सिंह लल्लू और राजू रजक को दी गई है। छपाई एवं प्रिंटिंग का काम कमलजीत सिंह शंटी संभालेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *