जमशेदपुर में पूर्व अपराधी की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

रांची/ जमशेदपुर। जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पुराना साहू होटल के समीप मंगलवार को पूर्व अपराधी चंदन गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चंदन गिरी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया

अपराधी

अपनी भाषा में पढ़ें

 रांची/ जमशेदपुर। जमशेदपुर।  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पुराना साहू होटल के समीप मंगलवार को पूर्व अपराधी चंदन गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चंदन गिरी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी कथित तौर पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त चंदन गिरी के साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे।
हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *