जगन्नाथपुर में घरेलू विवाद के बाद महिला की हत्या, पति से पूछताछ

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा गांव में बुधवार तड़के एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शाल्मी सिंकु के रूप में हुई है। आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद उसके पति मांगील सिंकु

महिला
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा गांव में बुधवार तड़के एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शाल्मी सिंकु के रूप में हुई है। आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद उसके पति मांगील सिंकु ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिंतुगड़ा गांव जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु का पैतृक गांव है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

Read More : धनबाद में बारामुड़ी खटाल पर सियासी घमासान, पुनर्वास की उठी मांग

घरेलू विवाद के बाद हत्या का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे मांगील सिंकु और उसकी पत्नी शाल्मी सिंकु के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मांगील सिंकु ने गैंता से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फोन आने के बाद हुआ घटना का खुलासा

घटना का पता तब चला, जब गांव के निवासी सुब्बल सिंकु के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे शाल्मी सिंकु से बात करने को कहा। इसके बाद सुब्बल सिंकु महिला के घर पहुंचे और कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो घर के अंदर शाल्मी सिंकु का शव पड़ा था। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु ने तत्काल जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक सोनाराम सिंकु को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। आरोपी पति मांगील सिंकु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सुब्बल सिंकु, ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु और मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *