गिरिडीह CCL अस्पताल में भू-धंसान, दो भवनों में आईं चौड़ी दरारें

गिरिडीह : CCL गिरिडीह एरिया में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की घटना सामने आई। भू-धंसान की चपेट में CCL का लंकास्टर अस्पताल भी आ गया। अस्पताल के दो भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों भवनों का एक हिस्सा धंस गया। भू-धंसान के

भू-धंसान
भू-धंसान से सड़क पर पड़ीं गहरी दरारें

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : CCL गिरिडीह एरिया में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की घटना सामने आई। भू-धंसान की चपेट में CCL का लंकास्टर अस्पताल भी आ गया। अस्पताल के दो भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों भवनों का एक हिस्सा धंस गया। भू-धंसान के कारण अस्पताल परिसर से लगी सड़क और आसपास के बड़े भू-भाग में भी चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद CCL गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Read More : चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी घायल

सुबह 4 बजे कर्मियों ने देखा भू-धंसान

अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात की पाली में ड्यूटी पर थे। सुबह करीब 4 बजे जब वह अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि जमीन के साथ अस्पताल भवन में भी धंसान हो रहा है। स्थिति को देखते हुए तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। कर्मी के अनुसार, पूरा अस्पताल क्षेत्र फिलहाल खतरे की जद में है। घटना के बाद जीएम और पीओ ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। जीएम ने अधिकारियों को एहतियातन जरूरी कदम उठाने और प्रभावित क्षेत्र में किसी के प्रवेश को रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद सुरक्षा के लिए CCL गार्ड और होम गार्ड की तैनाती कर दी गई है। पत्रकारों से बातचीत में जीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

अवैध खनन से जमीन खोखली होने की बात

बताया गया है कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता रहा है। दशकों से यहां अवैध तरीके से कोयला खनन किए जाने की बात सामने आती रही है। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि अवैध खनन के कारण जमीन खोखली हुई है, जिसकी वजह से धंसान की घटनाएं हो रही हैं। अब इसकी चपेट में CCL का एरिया अस्पताल भी आ गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *