चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी घायल

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मंगलवार की अहले सुबह भीषण मुठभेड़ हो गई। पिपरवार थाना क्षेत्र में हुई इस एनकाउंटर में गिरोह का एक सक्रिय अपराधी विकास गोली लगने से गंभीर रूप से

राहुल दुबे

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मंगलवार की अहले सुबह भीषण मुठभेड़ हो गई। पिपरवार थाना क्षेत्र में हुई इस एनकाउंटर में गिरोह का एक सक्रिय अपराधी विकास गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद चतरा पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Read More : होमगार्ड के लिए बनेगा नया मॉडल विधेयक, केंद्र ने राज्यों से मांगी राय

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने की फायरिंग

चतरा पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को इनपुट मिली थी कि इस गिरोह के कुछ हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से पिपरवार इलाके में जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में राहुल दुबे गिरोह का अपराधी विकास पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

चतरा में कंपनी पर फायरिंग की घटना में शामिल था विकास : एसपी

SP अनिमेष नैथानी ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल दुबे गिरोह के साथ पुलिस की सीधी मुठभेड़ हुई है। एसपी ने खुलासा किया कि दो दिन पहले चतरा में एक निजी कंपनी पर हुई गोलीबारी की घटना में भी घायल अपराधी विकास शामिल था। उन्होंने बताया कि गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

झारखंड के कई जिलों में फैला है राहुल दुबे गैंग का नेटवर्क

गौरतलब है कि राहुल दुबे गैंग के गुर्गे पिछले कुछ समय से झारखंड के अलग-अलग जिलों में संगठित अपराध की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से उनकी कई साजिशें नाकाम हुई हैं। हाल ही में हजारीबाग में भी पुलिस मुठभेड़ के दौरान इसी गिरोह के दो अपराधियों को गोली लगी थी। पलामू जिले में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर सो रहे निहत्थे मजदूरों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी, जिसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *