रांची: हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 213वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित भंडारा अतुल गंगवार और रिंकी गंगवार के परिवार की ओर से निवेदित था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा तथा अतुल गंगवार-रिंकी गंगवार के परिवार और इष्ट मित्रों ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग लगाया। इस दौरान ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ भजन से मंदिर परिसर गूंज उठा।
भोग के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया महाप्रसाद
सबसे पहले बाबा श्री श्याम को भंडारे का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद इसे महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। गंगवार परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भी भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। भंडारे का भोग प्रत्येक शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भी भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी स्वयं गौशाला पहुंचकर भोग पहुंचाते हैं। मंडल के अनुसार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार भंडारे का प्रसाद मंदिर में शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है।
मिक्स कचौड़ी से लेकर खीर-चूरमा तक का लगा भोग
भंडारे के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। हरमू रोड पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। ‘खाटूनरेश’ की जय-जयकार से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जयकार के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। आज के भंडारे में मिक्स कचौड़ी, आलू-चना की सब्जी, केसरिया जलेबी, आइसक्रीम, खीर और चूरमा का भोग लगाया गया।
आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, यजमान परिवार से अतुल गंगवार, रिंकी गंगवार और श्रीनिका सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
इसके अलावा श्यामसुंदर शर्मा, स्नेह पोद्दार, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत, उपेंद्र पांडे समेत अन्य सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
23 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी हरियाली एकादशी
हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार, 23 अगस्त को श्रावण शुक्ल हरियाली पुत्रदा एकादशी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर बाबा श्री श्याम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। यह आयोजन मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा के सानिध्य में होगा। एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात 9:30 बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ शुरू होगा। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल अपने परिवार के साथ बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे।
उपरोक्त जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।




