हाथों में तिरंगा और गंगाजल लेकर दौड़े युवा, रांची में संपन्न हुई ऐतिहासिक ‘भोले की दौड़’

रांची : श्रावण सोमवारी के पावन अवसर पर रांची की सड़कें ‘बोल बम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठीं। ‘श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार)’ के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक ‘भोले की दौड़’ (डाक बम) का आयोजन लगातार

भोले की दौड़

रांची : श्रावण सोमवारी के पावन अवसर पर रांची की सड़कें ‘बोल बम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठीं। ‘श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार)’ के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक ‘भोले की दौड़’ (डाक बम) का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौड़ में कमांडो डिफेंस एकेडमी मोराबादी के युवक और युवतियों ने हाथों में तिरंगा और पवित्र जल लेकर बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Read More : नीलिमा केरकेट्टा के पत्र पर 2 साल चुप क्यों रही सरकार? JPSC विवाद पर संजय सेठ का हमला

यह दौड़ चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव स्वर्ण रेखा तट से विधिवत आरती के बाद शुरू हुई। श्रद्धालु केतारी बागान, महादेव मंडा, राम मंदिर, बहु बाजार, कर्बला चौक, चर्च रोड, मेन रोड बजरंगबली, अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल), शहीद चौक, कोतवाली थाना, बकरी बाजार कार्ड सराय रोड और हरमू शनि मंदिर होते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक के साथ दौड़ संपन्न हुई।

आयोजकों ने जताया आभार

आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने सभी प्रतिभागियों और शहरवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि रांची में सनातन और भक्ति से भरे ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, रांची प्रशासन, रांची नगर निगम, एसडीओ रांची, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सिटी डीएसपी, तथा चुटिया, लोअर बाजार, डेली मार्केट, कोतवाली और सुखदेव नगर थाना प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।

भव्य आरती और महाभोग का वितरण

दौड़ के समापन के पश्चात शाम 5:00 बजे पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती की गई, जिसके बाद सभी शिव भक्तों के बीच खीर महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। मार्ग में चुटिया की जनता और स्वागत समिति के सदस्यों ने धावकों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कमांडो डिफेंस एकेडमी के संस्थापक रोहित, स्वागत समिति के रवि सिंह, छत्रधारी महतो, रेखा महतो, श्याम किशोर सिंह, अनंत तिवारी, मंटू पांडे, निलेश चौधरी, अर्चना मिर्धा, लखन कुमार, अमन ठाकुर, सुनीता देवी, रूबी देवी और रितिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.