गर्लफ्रेंड के घर बेहोशी हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, प्रेमिका गिरफ्तार

रामगढ़: कोयरीटोला स्थित एक किराये के मकान में अचेत अवस्था में मिले 28 वर्षीय आकाश नायक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आकाश नायक और महिला के

28 वर्षीय आकाश नायक की इलाज के दौरान मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: कोयरीटोला स्थित एक किराये के मकान में अचेत अवस्था में मिले 28 वर्षीय आकाश नायक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश नायक और महिला के बीच अफेयर चल रहा था। आकाश अक्सर गर्लफ्रेंड से मिलने रामगढ़ के कोयरीटोला स्थित उसके किराये के मकान पर जाया करता था। 15 नवंबर को भी वह उससे मिलने रामगढ़ आया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान आकाश के दोस्तों से जानकारी मिली कि वह अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने रामगढ़ जाता है।

इसके बाद परिजन प्रेमिका की तस्वीर लेकर कोयरीटोला पहुंचे और उसके किराये के मकान का पता लगाकर वहां पहुंचे। परिजनों के अनुसार, कमरे में आकाश अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उस समय महिला मित्र भी कमरे में मौजूद थी। परिजन तत्काल उसे कैमरा स्थित प्राथमिक अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार को आकाश की मौत हो गई।

आकाश की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गोला थाना पहुंचकर हंगामा किया था। इधर, मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कमरे से कुछ दवाइयां भी जब्त की हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

also read : रामगढ़ BFCL में कर्मचारियों को दिया गया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *