फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 से 8 तक कई जिलों में बारिश के आसार

रांची: झारखंड में एक बार फिर 5 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। वहीं, 5 अक्टूबर से कुछ जिलों में बादल छाने और बारिश

मौसम का मिजाज
सांकेतिक तस्वीर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में  एक बार फिर 5 अक्टूबर से  मौसम का मिजाज बदल  सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। वहीं, 5 अक्टूबर से कुछ जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। हालांकि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

also read : IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

मौसम के  पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

also read :IRCTC केस में लालू-राबड़ी और तेजस्वी की पेशी, अगली सुनवाई 30 को

वहीं 6 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भी बारिश के आसार हैं।  पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

also read: पटना में रिटायर्ड इंजीनियर का मर्डर,रांची से आए थे बहन के पास

आईएमडी के अनुसार, 7 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 8 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश हो सकती है।

also read :पटना में रिटायर्ड इंजीनियर का मर्डर,रांची से आए थे बहन के पास

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बिरसा चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण