रांची: झारखंड राज्य स्वास्थ विभाग ने स्टेट फार्मेेसी काउंसिलींग के रजिस्ट्रार सह सचिव प्रशांत कुमार पांडेय को पद से हटा दिया है। सरकार के इस कदम में काउंसिल और स्वास्थ्य विभाग के बीच टकराव शुरु हो गया है। श्री पांडेय ने कोर्ट का रुख किया है। काउंसिल के अध्यक्ष ने काउंसिल के कामकाज को रोक दिया है। पांडेय रजिस्ट्रार की कुर्सी पर जबरन काबिज हैं।
also read : IRCTC केस में लालू-राबड़ी और तेजस्वी की पेशी, अगली सुनवाई 30 को
प्रशांत कुमार पांडेय को स्वास्थ्य विभाग ने 14-10-2024 को छह महीने के लिए स्टेट फार्मेेसी काउंसिल का रजिस्ट्रार सह सचिव नियुक्त किया था। लेकिन वह इसके बाद भी अनाधिकृत रुप से काउंसिल के सचिव के रूप में कार्यरत रहा। उसे पद से हटाने के लिए विधायक सरयू राय ने भी विधानसभा में सवाल उठाया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब में जांच कराकर कार्रवाई करने करने की बात कही थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सरयू राय ने मंत्री को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा।
also read: हॉस्टल छात्रों को मुफ्त भोजन देगी झारखंड सरकार, जनवरी से शुरू होगी व्यवस्था





