पटना में पेपर लीक और रोजगार पर प्रदर्शन, छात्रों पर वाटर कैनन

पटना : बिहार में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी पटना में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ‘छात्र युवा संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले विभिन्न वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े युवाओं

पेपर लीक

पटना : बिहार में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी पटना में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ‘छात्र युवा संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले विभिन्न वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास मार्च निकाला। डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और कई छात्रों को हिरासत में लिया।

Read More : धनबाद में फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का हंगामा, गुणवत्ता पर उठाए सवाल

दरअसल, बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने के लिए निकले थे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़ गए। प्रदर्शन जेपी गोलंबर से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के बाद कई छात्र सड़क पर ही बैठकर विरोध जताने लगे, जिन्हें पुलिस ने हटाकर आगे बढ़ने से रोक दिया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भारी पुलिस बल की तैनाती

प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, डाकबंगला और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर वाटर कैनन सहित अन्य सुरक्षा संसाधन तैनात रखे गए थे।

छात्रों की प्रमुख मांगें और सीवान मामले का विरोध

प्रदर्शनकारी छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली पर रोक लगाने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे व कार्रवाई वापस लेने की मांग की। इसके अलावा छात्रों ने सीवान में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल छात्र को मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और गोलीबारी के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

राजनीतिक समर्थन: कांग्रेस अध्यक्ष और पप्पू यादव पहुंचे

प्रदर्शन के दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग पर चढ़कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों की मांगों का समर्थन किया। वहीं, सांसद पप्पू यादव ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की तथा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *