दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित, झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचे और दिशोम गुरु की तस्वीर

शिबू सोरेन

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित, झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंचे और दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, योगदान एवं आदर्शों को याद किया।

Read More : पटना में पेपर लीक और रोजगार पर प्रदर्शन, छात्रों पर वाटर कैनन

दिशोम गुरु का संघर्ष और विचार सदैव अमर रहेगा: सीएम

प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। आज उन्हें राज्य के हर कोने में श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है, जहां के लोगों ने अपने हक-अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष किया है। इस संघर्ष में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सपूतों को राज्य श्रद्धापूर्वक नमन करता है।

सीएम ने आगे कहा कि भले ही बाबा आज हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, विचार और योगदान सदैव अमर रहेगा। उन्होंने अपना जीवन झारखंड के मूलवासियों, आदिवासियों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा व उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके सपनों को साकार करना और उनके आदर्शों के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समृद्ध झारखंड का सपना पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। झारखंड की पहचान, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिशोम गुरु ने जिस समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सीएम ने झारखंड आंदोलन के सभी वीर शहीदों को भी नमन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.