रांची-खूंटी समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 22-23 जुलाई को भी जारी रहेगा मानसून का असर

रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 21 जुलाई को राज्य के मध्य भाग के रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जिलों के अलावा दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को

रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 21 जुलाई को राज्य के मध्य भाग के रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जिलों के अलावा दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

22 जुलाई को कई जिलों में बारिश के संकेत

22 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम के मिजाज को देखते हुए मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और चतरा जिलों के साथ-साथ दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में भी छिटपुट वर्षा और मेघगर्जन की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि भारी बारिश का अलग अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

23 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। राज्य के अनेक हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के अलावा मध्य झारखंड के जिलों तथा दक्षिणी क्षेत्र के सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में भी वर्षा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इस दिन भी कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.