रांची। गुरुनानक सेवक जत्था और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा राज्य स्तरीय शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह का आयोजन कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित गुरु नानक भवन हॉल में 9 अगस्त, को दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन होंगें। वही झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारू, डॉ0 अजय छाबड़ा कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि होंगे।
कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई और संदीप पपनेजा ने मंत्री के रांची के धुर्वा स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा, जिस पर मंत्री जी ने अपनी सहमति जताई।
गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले मानवतावादी संगठनों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है, ऐसे सम्मान से हर सदस्य को एक नई ऊर्जा मिलती है तथा और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं.



