सीता मुर्मू सोरेन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, दुमका से नई ट्रेनों की मांग

रांची/दुमका। झारखंड की पूर्व विधायक सीता मुर्मू सोरेन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दुमका रेलवे स्टेशन से नई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन और सावन के दौरान विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र

सीता सोरेन

रांची/दुमका। झारखंड की पूर्व विधायक सीता मुर्मू सोरेन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दुमका रेलवे स्टेशन से नई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन और सावन के दौरान विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र के यात्रियों और लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल सेवाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है।

दुमका एक्सप्रेस’ शुरू करने की मांग

रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में सीता सोरेन ने दुमका से देश के प्रमुख महानगरों के लिए “दुमका एक्सप्रेस” शुरू करने की अपील की है। उनका कहना है कि संताल परगना क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अन्य प्रमुख शहरों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सावन में विशेष ट्रेनों की मांग

पूर्व विधायक ने अपने पत्र में विशेष रूप से पावन सावन माह का उल्लेख करते हुए कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए इस क्षेत्र में पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दुमका से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए और पहले से चल रही ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएं। उन्होंने पत्र में लिखा की बासुकीनाथ धाम दुमका रेलवे स्टेशन से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए दुमका स्टेशन को श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख रेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

यात्रियों, व्यापारियों को मिलेगा लाभ

सीता सोरेन ने कहा कि दुमका धार्मिक, ऐतिहासिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यदि नई रेल सेवाएं शुरू होती हैं तो इससे स्थानीय निवासियों, छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और कांवर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेल मंत्रालय से त्वरित कार्रवाई की अपील
पत्र के माध्यम से उन्होंने रेल मंत्रालय से जनहित को प्राथमिकता देते हुए नई ट्रेनों के संचालन और सावन में विशेष रेल सेवाएं शुरू करने पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *