रांची : सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति विनय सरावगी को ‘अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन’ के पूर्वांचल क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके समाज के प्रति समर्पण, अनुभव और पूर्वांचल क्षेत्र में संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
Read More : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: आंदोलन में देवेंद्र नाथ महतो का योगदान
11 राज्यों में संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्वांचल क्षेत्र के अंतर्गत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम तथा पूर्वोत्तर के अन्य छह राज्य शामिल हैं। विनय सरावगी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे इन सभी राज्यों के प्रांतीय अध्यक्षों, महामंत्रियों, युवा व महिला इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं और अग्र समाज को एकजुट करें।
50 वर्षों का सामाजिक व सांस्कृतिक अनुभव
विनय सरावगी पिछले 50 वर्षों से विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।
पूर्व की उपलब्धियां: वे पूर्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे झारखंड राजस्थानी अकादमी के अध्यक्ष और झारखंड साहित्य संस्कृति मंच के संरक्षक पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
समाज के गणमान्य लोगों ने दी बधाई
मनोनयन की खबर आते ही समाज के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय महामंत्री मनोज बजाज, ओम प्रकाश रिंगसिया, नंदलाल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, शिव सर्राफ, सौरव सरावगी, सौरव बजाज, अजय मारू, राजकुमार केडिया, गोवर्धन गाड़ोदिया, रतन लाल बंका, चंडी प्रसाद डालमिया, अशोक जैन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।



