JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: आंदोलन में देवेंद्र नाथ महतो का योगदान

रांची : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने विवादित 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा के परिणाम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 2 जुलाई से आंदोलन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्यपाल से मुलाकात, विरोध प्रदर्शन, सत्याग्रह और संविधान पदयात्रा के जरिए छात्रों की मांगों

देवेंद्र नाथ महतो

रांची : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने विवादित 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा के परिणाम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 2 जुलाई से आंदोलन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्यपाल से मुलाकात, विरोध प्रदर्शन, सत्याग्रह और संविधान पदयात्रा के जरिए छात्रों की मांगों को उठाया। 2 अगस्त से उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, जो लगातार जारी है।

Read More : RMC की कार्रवाई के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी, मुकेश अग्रवाल बोले- रोजी-रोटी छीनना मंजूर नहीं

2 जुलाई से आंदोलन की शुरुआत

02 जुलाई को विवादित 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की। 05 जुलाई को उन्होंने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं को सामने रखा। इसके बाद 07 जुलाई को महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर साक्ष्य और मांग-पत्र प्रस्तुत किया। 08 जुलाई को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जेपीएससी अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला-दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

राज्यपाल से दोबारा मुलाकात

21 जुलाई को विधायक जयराम कुमार महतो के साथ देवेंद्र नाथ महतो ने पुनः महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों की मांगों से उन्हें अवगत कराया गया। 22 जुलाई को रांची के ऑक्सीजन पार्क में प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार पर कार्रवाई का दबाव बनाया गया। इसके बाद 24 जुलाई को प्रत्यक्ष जनआंदोलन की घोषणा की गई।

सत्याग्रह से संविधान पदयात्रा तक

25 जुलाई को रांची के बापू वाटिका में सत्याग्रह-धरना शुरू किया गया। 29 जुलाई को नेशनल डूरंड फुटबॉल कप के कारण धरना स्थल को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थानांतरित किया गया। इसी दिन धरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक संविधान पदयात्रा भी निकाली गई।

2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

आंदोलन के अगले चरण में 02 अगस्त को देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। यह भूख हड़ताल लगातार जारी है। इस तरह 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा के परिणाम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन प्रेस कॉन्फ्रेंस और राज्यपाल से मुलाकात से होते हुए सत्याग्रह, संविधान पदयात्रा और अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तक पहुंच गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *