HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, सड़क जाम, लोग परेशान

राजधाानी के HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। रेलवे की जमीन पर करीब 25 वर्षों से रह रहे लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दी। सड़क जाम और भीड़ के कारण

अतिक्रमण हटाने

अपनी भाषा में पढ़ें

राजधाानी के  HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।  रेलवे की जमीन पर करीब 25 वर्षों से रह रहे लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दी। सड़क जाम और भीड़ के कारण बिरसा चौक से लेकर डीसी के घोड़ा चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है।  जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम की वजह  से लोगों को गली  मोहल्लों की सड़कों से अवागमन करना पड़ा जाम के कई स्कूली वाहन भी फंसे हैं।
 जानकारी के अनुसार, बायपास रोड बिरसा चौक से सेल सैटेलाइट चौक के पास अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर टीम पहुंची थी।  टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने बिरसा चौक से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर बिरसा चौक-हरमू जाने वाले एक रास्ते को जाम कर दिया है, इसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया।
 लोग प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार से रहने के लिए वैकल्पिक जगह देने की मांग कर रहे हैं.। अतिक्रमण कर बनाए गए घरों को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने जेसीबी समेत अन्य संसाधन मौके पर मंगाए हैं। वहीं, किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रांची पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे करीब एक दसक से ज्यादा समय से यहां रह रहे हैं।  यदि सरकार उन्हें यहां से हटाती है, तो पहले उनके रहने के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए. लोगों ने सरकार से पुनर्वास की मांग की है। फिलहाल मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.