गढ़वा में शिक्षक के ट्रांसफर पर बवाल, छात्रों ने थाना पर किया पथराव

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में +2 हाई स्कूल के शिक्षक के ट्रांसफर को लेकर छात्रों का प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। शिक्षक मलय सिंह का तबादला रद्द करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर

शिक्षक

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में +2 हाई स्कूल के शिक्षक के ट्रांसफर को लेकर छात्रों का प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। शिक्षक मलय सिंह का तबादला रद्द करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान स्थिति उस समय बिगड़ गई जब प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय छात्रों को समझाने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान बात बढ़ गई और प्रखंड प्रमुख ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने प्रखंड प्रमुख की गाड़ी में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। अपनी जान बचाकर प्रमुख पास के कांडी पुलिस थाने पहुंचे और शरण ली।

Read More : मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, CM करेंगे ध्वजारोहण

छात्रों का गुस्सा यहीं नहीं थमा और वे भी थाने के बाहर जमा हो गए। उग्र छात्रों ने कांडी थाने पर पथराव कर दिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस पत्थरबाजी में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान का सिर फट गया और वह घायल हो गया।  घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है और वे शिक्षक का तबादला रद्द करने तथा थप्पड़ मारने वाले दोषी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और स्थिति

घटना के संबंध में एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी छात्रों और उनके अभिभावकों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *