लोहरदगा के झरने में दो युवकों की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

लोहरदगा : जोबांग और किस्को थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अंवराझरिया झरने में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी लाल अजय नाथ शाहदेव के 27 वर्षीय पुत्र रितेश शाहदेव उर्फ

झरने
स्पॉट में लोगों की भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

लोहरदगा : जोबांग और किस्को थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अंवराझरिया झरने में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी लाल अजय नाथ शाहदेव के 27 वर्षीय पुत्र रितेश शाहदेव उर्फ पप्पू और चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला निवासी श्याम बिहारी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Read More : गांव गोद लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य पर करें काम : राज्यपाल संतोष गंगवार

बीमार नाना-नानी से मिलने ननिहाल आया था रूपेश

मिली जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार सिंह अपनी मां के साथ एक दिन पहले बीमार नाना-नानी से मिलने ननिहाल आया था। इसी दौरान वह अपने ममेरे भाई रितेश शाहदेव के साथ बाइक से घूमने निकला। दोनों किस्को-जोबांग मार्ग से होते हुए देवदरिया के पास स्थित अंवराझरिया झरने पहुंचे। बताया गया कि दोनों झरने के काफी नीचे उतरकर नहाने लगे। झरने तक पहुंचने का रास्ता संकरा और दुर्गम पहाड़ी पगडंडी से होकर गुजरता है।

रितेश को बचाने के लिए पानी में कूदा रूपेश

आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान फिसलन भरे पत्थर पर रितेश का पैर फिसल गया और वह नीचे पानी में गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगने की आशंका जताई गई है। रितेश को बचाने के प्रयास में रूपेश भी पानी में कूद गया। परिजनों के अनुसार, दोनों को तैरना नहीं आता था। इसी वजह से दोनों गहरे पानी में डूब गए।

मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर शुरू हुई तलाश

शाम तक दोनों युवकों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ थे और नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहे थे। आखिरी लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की गई। किस्को-जोबांग सड़क के किनारे झरने की ओर जाने वाले रास्ते में दोनों की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे जाकर दोनों की तलाश शुरू की।

चार घंटे बाद दोनों शव बरामद

तलाशी के दौरान रितेश का शव पानी में तैरता हुआ मिला। वहीं, रूपेश का कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल पर दोनों के कपड़े, मोबाइल फोन और चप्पलें किनारे पर रखी मिलीं। इससे लोगों ने रूपेश के भी पानी में डूबने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने झरने के गहरे पानी में उसकी तलाश शुरू की। करीब चार घंटे तक चले खोज अभियान के बाद रूपेश का शव भी बरामद कर लिया गया।

इंजीनियर था रूपेश, मार्शल आर्ट ट्रेनर था रितेश

परिजनों और परिचितों के अनुसार, रूपेश कुमार सिंह इंजीनियर था, जबकि रितेश शाहदेव मार्शल आर्ट ट्रेनर के रूप में काम करता था। रितेश ने कई विद्यालयों और संस्थानों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया था। बताया गया कि खेल के क्षेत्र में रितेश ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक भी हासिल किए थे। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों और परिचितों में शोक है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, जोबांग थाना प्रभारी विष्णु रजक, किस्को थाना प्रभारी वारिश हुसैन, सब इंस्पेक्टर राजू उरांव, मुंशी शिवनाथ यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर विभिन्न समाज के बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *