खेलो झारखंड का आज से आगाज, हॉकी-एथलेटिक्स में 24 जिलों के खिलाड़ी

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रमुख विद्यालयी खेल आयोजन ‘खेलो झारखंड’ का राज्य स्तरीय चरण शनिवार से शुरू होगा। प्रतियोगिता की शुरुआत हॉकी और एथलेटिक्स से होगी। खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स ग्राउंड में दोपहर

खेलो झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रमुख विद्यालयी खेल आयोजन ‘खेलो झारखंड’ का राज्य स्तरीय चरण शनिवार से शुरू होगा। प्रतियोगिता की शुरुआत हॉकी और एथलेटिक्स से होगी। खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स ग्राउंड में दोपहर 3 बजे राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। राज्य के सभी 24 जिलों से अंडर-17 बालक एवं बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ियों के साथ अंडर-17 बालक एवं बालिका हॉकी टीमों का रांची आगमन हो चुका है। खिलाड़ियों के दस्तावेज सत्यापन, तकनीकी जांच और पंजीयन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली गई।

Read More : लोहरदगा के झरने में दो युवकों की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

24 जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी अपने-अपने जिलों की टीम के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद शनिवार से हॉकी और एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ राज्य स्तरीय चरण की शुरुआत होगी।

एथलेटिक्स चयन में 582 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

इसी क्रम में 2 अक्टूबर को खेलगांव के प्रैक्टिस मैदान में एथलेटिक्स की खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कुल 582 बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें अंडर-14 के 84, अंडर-17 के 298 और अंडर-19 के 200 खिलाड़ी थे। इस तरह अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 582 खिलाड़ियों ने खुली चयन प्रक्रिया में भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.