स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालयभाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण का लिया गया संकल्प

राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लें संकल्प : आदित्य साहू 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया।

भाजपा

राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लें संकल्प : आदित्य साहू

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इसके पश्चात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है। हमें आजादी के अमृत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो सशक्त, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान, मजदूर, उद्यमी और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : बाबूलाल मरांडी

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संप्रभुता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

श्री मरांडी ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार मजबूत हुई है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों और राष्ट्रनिर्माताओं के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करना होगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करना होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम, विकसित भारत का संकल्प बने जन-जन का संकल्प : कर्मवीर सिंह

मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोपरि है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। राष्ट्र की सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्री सिंह ने कहा कि आज देश आत्मविश्वास के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सशक्त, समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर बालमुकुंद सहाय,गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, अमित सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, सूर्यमणि सिंह, निर्भय सिंह , समर सिंह, अविनेश सिंह, रमाकांत महतो, अशोक बड़ाईक, प्रकाश सिंह, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, तारिक इमरान, सूरज शाहदेव, रोशनी खलखो, सुबोध सिंह गुड्डू, सत्यनारायण सिंह, शशांक राज, पवन साहू, सुनील साहू, अरुण झा, अनवर हयात, सीमा शर्मा, माया सिंह सिसोदिया, सीमा सिंह, काजल प्रधान, अमरनाथ चौधरी, रमेश सिंह, कमाल ख़ान, नीरज पासवान, धनीनाथ साहू, वरुण साहू, बलराम सिंह, ललित ओझा, राजश्री जयंती, संजय जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

read more:दुमका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया तिरंगा, विकास और युवाओं के भविष्य पर दिया जोर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.