रांची : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के शुभ अवसर पर राजधानी रांची में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांके रोड स्थित सीएम सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Read more : दुमका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया तिरंगा, विकास और युवाओं के भविष्य पर दिया जोर
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सीएम सचिवालय परिसर में विधिवत झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी।
मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांके रोड स्थित सीएम सचिवालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने तय समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव का संबोधन
झंडोत्तोलन के बाद मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान सीएम सचिवालय परिसर में कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।







