अंबाझारन में आदिवासी जतरा महोत्सव का आयोजन

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के अंबाझारण गांव में सात पड़हा के तत्‍वावधान में आदिवासी जतरा मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता व आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय थे। आयोजन समिति ने अतिथियों का

आदिवासी जतरा

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के अंबाझारण गांव में सात पड़हा के तत्‍वावधान में आदिवासी जतरा मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता व आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय थे।  आयोजन समिति ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य धरोहर हैं

इस मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं।

सीडीपीओ ने मांदर बजा कर जतरा मेला का शुभारंभ किया। महोत्सव में पारंपरिक आदिवासी नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे गांव में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। मेले में विभिन्‍न सांस्‍कृतिक टोलियों के द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये गये। अच्‍छे प्रदर्शन करने वाले टोलियों को सम्‍मानित किया गया।

also read : छठ पर हटनिया तालाब में 2100 हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.