निशा भगत मौत मामले में CBI की कार्रवाई, अजय तिर्की के घर पहुंची टीम

रांची : निशा भगत की मौत के मामले में अब CBI ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। रांची के पिथोरिया थाने में पहले से दर्ज केस को नई दिल्ली स्थित CBI की विशेष अपराध इकाई में दोबारा दर्ज किया गया है। इस मामले में CBI

निशा भगत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : निशा भगत की मौत के मामले में अब CBI ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। रांची के पिथोरिया थाने में पहले से दर्ज केस को नई दिल्ली स्थित CBI की विशेष अपराध इकाई में दोबारा दर्ज किया गया है। इस मामले में CBI ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि 6 नवंबर को निशा भगत ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी हुआ था। लाइव के दौरान निशा ने झारखंड सरकार और जमीन के दलालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में CBI ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More : छठ पर हटनिया तालाब में 2100 हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण

6 नवंबर को लाइव प्रसारण के दौरान की थी आत्महत्या

निशा भगत ने 6 नवंबर को आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर इसका लाइव प्रसारण किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार और जमीन के दलालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। निशा के अंतिम संस्कार के दौरान उनके पिता हांडू भगत ने पैतृक गांव उरू में उन्हें मुखाग्नि दी थी।

परिजनों और भाजपा नेताओं ने उठाई थी CBI जांच की मांग

निशा भगत की मौत के बाद भाजपा नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि निशा पूरे आदिवासी समुदाय की बेटी थीं और उन्होंने ‘सरना सनातन’ समाज के लिए काम करते हुए अपनी जान गंवाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में इस मामले के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि निशा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। मरांडी के मुताबिक, अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद निशा की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने भू-माफिया और प्रशासन पर निशा को यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

माता-पिता ने भी लगाया था साजिश का आरोप

निशा भगत के माता-पिता ने भी उनकी मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अब सीबीआई की विशेष अपराध इकाई ने पिथोरिया थाने में दर्ज प्राथमिकी को दोबारा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.