पटना : पीएम मोदी ने आज यानी सोमवार को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही बिहार के विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। पीएम ने अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सीएम के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
PM मोदी ने बिहार के विकास में प्रयासों को सराहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर अपने संदेश में लिखा कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी राज्य के विकास को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सीएम के कामों का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने अपने संदेश में सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
My best wishes to Bihar’s Chief Minister, Shri Samrat Choudhary Ji on his birthday. He is making innumerable efforts to boost the growth trajectory of Bihar across various sectors and improve the lives of people. May he be blessed with a long and healthy life.
@samrat4bjp
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2026
अप्रैल 2026 में सीएम बने थे सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के सीएम पद की शपथ ली थी। वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में डिप्टी सीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं।






