रांची : गांधी जयंती के मौके पर कल शुक्रवार 2 अक्टूबर को रांची नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस, मछली और मुर्गा दुकानों पर ताला रहेगा। इस दिन इनकी खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। नगर निगम ने साफ निर्देश दिया है कि 2 अक्टूबर को बिक्री करते कोई दुकानदार पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
also read : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर कर्मचारियों ने ली शपथ
निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों को आदेश का पालन करने की हिदायत दी है। अधिकारियों के मुताबिक, गांधी जयंती के दिन प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी भी की जायेगी।
also read ; बाईक टक्कर में घायल राजू प्रसाद की इलाज के दौरान मौत





