also read : 734 करोड़ के GST-ITC मामले में ED का एक्शन, बाप-बेटा गिरफ्तार
राजू प्रसाद अपने निजी काम से दलादली गये थे। इसी दौरान दलादली के पास एक बाइक (जेएच-01जीआर-8258) ने उनकी बाइक (जेएच-01जीएस-9358) में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
also read : लोक गायक शिव कुमार चौधरी का निधन, पलामू की लोक संस्कृति को दी आवाज
सूचना मिलने पर रातू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वही घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।





