आज का दिन भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन: के राजू

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को देशभर की राजधानियों में आयोजित संविधान रक्षा मार्च के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में

के राजू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को  देशभर की राजधानियों में आयोजित संविधान रक्षा मार्च के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश प्रभारी  के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में राजधानी रांची में भव्य संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी, अवनीश काजला के अलावा वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम की शुरुआत डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट के समीप संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। इसके पश्चात उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी संविधान रक्षा प्रतिज्ञा का संकल्प लिया।
इस प्रतिज्ञा के माध्यम से कांग्रेसजनों ने संविधान के प्रति सच्ची आस्था एवं निष्ठा रखने, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा करने, प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करने तथा धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी  के. राजू ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के महान सदस्यों ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने सदियों से वंचित, शोषित और उपेक्षित समाज को सम्मान, अधिकार और समान अवसर प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों की गारंटी है। इसी संविधान ने हर नागरिक को समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता और अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार दिया है। आज जरूरत है कि हम केवल संविधान की प्रस्तावना न पढ़ें, बल्कि उसके मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करें।

आज लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा है

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा की राजनीति और SIR की प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंकाएं गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। विशेष रूप से गरीबों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और वंचित तबकों के मताधिकार को लेकर पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित करना लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है।

कांग्रेस पार्टी वोट चोरी की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी। हमारा संघर्ष किसी राजनीतिक दल के खिलाफ मात्र सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रत्येक नागरिक के एक वोट की ताकत को बचाने की लड़ाई है।
इसके पश्चात प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश और प्रदेश सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी,अवनीश काजला के नेतृत्व में संविधान रक्षा मार्च डोरंडा से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक निकाला गया। मार्च में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह हाथ में मशाल लिए चल रही और कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा एवं संविधान की रक्षा का संदेश लिए जोरदार नारे लगाए।

संविधान रक्षा हम करेंगे, वोट की चोरी नहीं चलेगी, वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ के लगे नारे

पूरे मार्ग में संविधान रक्षा हम करेंगे, वोट की चोरी नहीं चलेगी, वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और बाबा साहेब का संविधान जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश को केवल संविधान दिवस मनाने की नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा को बचाने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। जब तक देश के अंतिम व्यक्ति का अधिकार सुरक्षित नहीं होगा, जब तक गरीब और वंचित की आवाज लोकतंत्र में बराबरी से सुनी नहीं जाएगी और जब तक प्रत्येक नागरिक का वोट सुरक्षित नहीं होगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

ये रहे शामिल 

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, कालीचरण मुंडा, सुबोधकांत सहाय, धीरज साहू, आलमगीर आलम, निशात आलम, बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, अंबा प्रसाद, भीम सिंह, प्रदीप तुलस्यान, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आदित्य विक्रम जायसवाल, शशि भूषण राय, विनय सिन्हा,मंजूर अहमद अंसारी, अख्तर अली, जिला अध्यक्ष  जे.पी. पटेल, कुमार राजा, संतोष सिंह, परमिंदर सिंह, राजनील तिग्गा, सुखेर भगत, रवि मिश्रा, जवाहर महतो, निशात जायसवाल, मंजूर अंसारी, राज उरांव, निरंजन पासवान, सुरेन राम, केदार पासवान सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *