श्राद्ध कर्म के दौरान हुआ वज्रपात, दो की मौत, पांच घायल

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के नुवागोड़ा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के नुवागोड़ा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशनी सुरेन की मां का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था. उनके श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. हादसे में रोशनी सुरेन (9 वर्ष) और सोनू सरदार (32 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं मालती सुरेन (6 वर्ष), सोनामुनी सुरेन (12 वर्ष), बेबी सुरेन (40 वर्ष), राधि सुरेन (35 वर्ष) एवं सुनील गगराई (18 वर्ष) घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. इस घटना से पूरे नुवागोड़ा गांव में शोक की लहर है. एक ही परिवार के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हुए इस हादसे ने गांव के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया. घटना की सूचना पर पीएलवी तारा मणि बंदिया, पूर्व मुखिया गणेश गागराई इसकी सूचना सरयकेला पुलिस को दिया और घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए ले आई जबकि घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.