मतदाता सूची में गहन परीक्षण : झारखंड के मुख्य निर्वाचन आयुक्त बुंडू और तमाड़ के कई गांव में किया निरीक्षण

रांची: झारखंड में मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के. रवि कुमार ने रांची जिले के बुंडू और तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के. रवि कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के. रवि कुमार ने रांची जिले के बुंडू और तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाता गहन निरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) अभियान का जायजा लिया।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और गहन निरीक्षण कार्य की जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के. रवि कुमार मंगलवार को बुंडू पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बुंडू प्रखंड के सुदूरवर्ती जामगामी गांव से की। यहां उन्होंने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने या किसी भी तरह की त्रुटि को लेकर फीडबैक लिया।

जामगामी के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त का काफिला लोटेहातु गांव और नगर पंचायत बुंडू के मांझी टोली स्थित मतदान केंद्र पहुंचा। बूथ पर मौजूद स्थानीय लोगों से उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ (BLO) को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। खासकर जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है,उनका नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोड़ा जाए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस औचक और गहन निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मौके पर बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी हंस कुमार हेंब्रोम और बुंडू थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

also read : अनंत सिंह के घर आज से शादी का जश्न, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *