PDS व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गोदाम मजदूरों की हड़ताल खत्म

राँची : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो लाख राशन कार्डधारियों के लिए राहत की खबर है। PDS व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गोदाम मजदूरों की हड़ताल खत्म हो गई है। दो महीने का बकाया भुगतान होने के बाद मजदूर काम पर लौट आये

अपनी भाषा में पढ़ें

राँची : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो लाख राशन कार्डधारियों के लिए राहत की खबर है। PDS व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गोदाम मजदूरों की हड़ताल खत्म हो गई है। दो महीने का बकाया भुगतान होने के बाद मजदूर काम पर लौट आये हैं। सोमवार से गोदामों में अनाज की लोडिंग शुरू हो गई है। अब PDS डीलरों तक अनाज की आपूर्ति फिर से सुचारु हो गई है।


20 दिन तक ठप रहा था काम

बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों ने आंदोलन शुरू किया था। लोडिंग और अनलोडिंग का काम करीब 20 दिनों तक बंद रहा। इस वजह से जुलाई महीने का राशन वितरण पूरी तरह प्रभावित हो गया था। शहर के करीब दो लाख लाभुकों को राशन मिलने में देरी हुई।

तेजी से होगा राशन वितरण

विभाग के हस्तक्षेप के बाद एजेंसी ने बकाया भुगतान कराया। इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल वापस ले ली। काम पर लौटते ही गोदामों में अनाज की लोडिंग शुरू कर दी गई। खाद्य आपूर्ति विभाग ने कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर अनाज PDS डीलरों तक पहुंचाया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सभी राशन कार्डधारियों को जुलाई महीने का बकाया राशन मिल जायेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *