पतरातू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस और RPF जांच में जुटी

रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की

रेलवे

रामगढ़। रामगढ़ जिले के पतरातू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी करीब 30 वर्षीय शिवा भुईया के रूप में हुई है। बताया गया कि उनके पिता का नाम स्वर्गीय चरकु भुईया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। स्थानीय स्तर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह भी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

रेल परिचालन को सुचारू रखने के लिए शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर किनारे किया गया। इसके बाद घटना की जानकारी संबंधित पुलिस और जीआरपी को दी गई। पुलिस एवं आरपीएफ द्वारा मृतक की पहचान किए जाने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *