मानसून सत्र में तेजस्वी की अनुपस्थिति पर सत्ता पक्ष का हमला, BJP ने कहा- ‘Part-Time Politician’

पटना : बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। BJP और जदयू नेताओं ने उनकी गैरहाजिरी पर सवाल

तेजस्वी

पटना : बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। BJP और जदयू नेताओं ने उनकी गैरहाजिरी पर सवाल उठाए, जबकि राजद ने उनका बचाव किया।

Read More : ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक बाधित रहा रेल परिचालन

मंत्री संजय सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष का मौजूद नहीं होना इस बात का संकेत है कि वह विपक्ष की भूमिका को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अहम सत्र में उनकी गैरहाजिरी कई सवाल खड़े करती है।

जदयू और BJP ने साधा निशाना

जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को सिर्फ अपने परिवार के जन्मदिन की चिंता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बिहार से बाहर रहकर राज्य की राजनीति संभालने की सोच रहा है, तो बिहार की जनता सब देख रही है। वहीं BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव को “पार्ट टाइम पॉलिटिशियन” बताते हुए कहा कि वह बिहार और यहां के लोगों के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनके अनुसार, तेजस्वी आते हैं, भाषण देते हैं और फिर लंबे समय तक नजर नहीं आते।

राजद ने किया बचाव

तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव मौजूद नहीं हैं तो भी पार्टी के सभी विधायक सदन में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता और विधायक तेजस्वी यादव की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव पिछले कई दिनों से विदेश दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वह यूरोप यात्रा पर गए हुए हैं। इसी को लेकर सत्ता पक्ष के कई नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं।

Read More : बाहुबली विधायक अनंत सिंह अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.