ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक बाधित रहा रेल परिचालन

वाल्मीकिनगर-बगहा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। घटना के बाद करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।
भालू

बगहा : बिहार के बगहा में वाल्मीकिनगर-बगहा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। घटना के बाद करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह हादसा नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर वाल्मीकिनगर और बगहा स्टेशन के बीच अड़गणना टोला के पास हुआ। रेलवे ट्रैक पर भालू के मृत मिलने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Read More : बाहुबली विधायक अनंत सिंह अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

घटना के कारण करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

जांच में जुटा वन विभाग

वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद भालू के शव को रेलवे ट्रैक से हटाया, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि किस ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत हुई। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.