रांची: रांची महानगर कांग्रेस समिति केंद्र सरकार की तमाम गलत नीतियों का प्रत्येक कदम पर पुरजोर विरोध करेगी। एसआईआर. के माध्यम से मोदी सरकार हर उस व्यक्ति के वोट देने के संवैधानिक हक को छीनना चाहती है,जो इस जन-विरोधी सरकार के हक में नहीं हैं। जिसे किसी भी कीमत पर कतई ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें रविवार को महानगर कांग्रेस की रांची विधानसभा प्रभारी शहनाज खातून ने इस संबंध में बुलाई गई आवश्यक बैठक में व्यक्त किए।
सह-प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि इसके लिए अब हमें सर पर कफन बांध लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके हमें घर-घर जाकर जनमानस को जागरुक करना होगा।
झारखंड सरकार के दो वर्ष पूर्ण होनें पर लगाए गये पौधे
बैठक के पश्चात झारखंड सरकार के दो वर्ष पूरी तरह से सफलतापूर्वक संपन्न होने की ख़ुशी में छठ तालाब के किनारे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और झारखंड सरकार के नाम पर आम एवं अमरुद के पौधे लगाए गए। चुटिया प्रखंड कांग्रेस समिति अध्यक्ष प्रशांत गौरव के आवासीय कार्यालय में आहूत इस बैठक में स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने तमाम कांग्रेसजनों का इसे सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन देते हुए महानगर उपाध्यक्ष अरुण चावला ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें,जिन्हें झारखंड की जनता ने पूरी तरह से ही नकार दिया है,इस लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने का कोई भी मौक़ा नहीं चूकती हैं।
बैठक में से रहे शामिल
महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण चावला,शहनाज़ खातून,अर्चना मिश्रा,प्रशांत गौरव,राखी कौर,कृष्णा सहाय,संजीव महतो,गोपाल पांडे,प्रखंड उपाध्यक्ष विकास सिंह,दिनेश पांडे,विकास,वैभव,टिंकू यादव,दीपक लोहरा,विवेक पांडे,करण नायक, सत्यम,किशोर,अमन,हर्ष पांडे,कन्हैया प्रसाद,अजीत शाही सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
also read : झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर: 12 घंटे में एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर



