पहाड़ी बाबा की पूजा अर्रांचना कर रांची से बाबा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

रांची। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को राजधानी के एतिहासिक पहाड़ी मंदिर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 82 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी श्रद्धालु मुरी से ट्रेन के जरिए जम्मू के लिए रवाना हुए। यात्रा दल का नेतृत्व

रांची। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को राजधानी के एतिहासिक पहाड़ी मंदिर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 82 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी श्रद्धालु मुरी से ट्रेन के जरिए जम्मू के लिए रवाना हुए। यात्रा दल का नेतृत्व मनोज कुमार जायसवाल कर रहे हैं, जो लगातार 34 वर्षों से बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे हैं। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं को रांची महानगर मंत्री शुभम कुमार जायसवाल ने तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर उपमहापौर नीरज कुमार, शैलेश जायसवाल, अविनाश कुमार उर्फ मुन्ना, श्रवण सिन्हा, विकास वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं का पहले से पंजीकरण नहीं हो पाया है, उनका पंजीकरण जम्मू में कराया जाएगा। इसके बाद 3 जुलाई को पहला जत्था बाबा अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगा और 6 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा।


इसके अलावा इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के भी करेंगे दर्शन
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्रीनगर के खीर भवानी मंदिर, जम्मू के रघुनाथ मंदिर, माता वैष्णो देवी धाम और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे । वहीं रांची लौटने के बाद देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ और पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे।

झारखंड की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से झारखंड की सुख-समृद्धि, राज्य के सर्वांगीण विकास और प्रदेशवासियों के सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना की। हर्षिता जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.