रिम्स की 100 करोड़ की जमीन हड़पने के मामले में बिल्डर शुभम पर गिरी गाज, ACB ने दबोचा

रांची रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की बहुचर्चित और बेसकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने लकी कंस्ट्रक्शन के संचालक और नामचीन


रांची रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की बहुचर्चित और बेसकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने लकी कंस्ट्रक्शन के संचालक और नामचीन बिल्डर शुभम साबू को कचहरी रोड नेशनल गली स्थित उसके आवास से सुबह-सुबह हिरासत में लिया है। टीम उसे तुरंत अपने साथ मुख्यालय ले गई है, जहां इस महाघोटाले को लेकर सघन पूछताछ जारी है। रिम्स की इस जमीन से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर और बड़े पैमाने पर की गई जालसाजी का है। अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि मोरहाबादी मौजा की 8 एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़ को मिलाकर कुल 9.65 एकड़ सरकारी जमीन पर एक संगठित भू-माफिया सिंडिकेट ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. राजधानी के इस पॉश इलाके में स्थित इस पूरी जमीन की मौजूदा बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी जा रही है, जिसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने की साजिश रची गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *