जीतो रांची चैप्टर की पहली जनरल मीटिंग संपन्न, सदस्यों को नए चैप्टर के बारे में दी गई जानकारी

रांची: जीतो (JITO) रांची चैप्टर की पहली जनरल मीटिंग आज संस्था की रांची के चेयरमैन पायल सेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्था के लगभग 70 सदस्यों की उपस्थिति रही, जो जीतो के प्रति समाज के लोगों की बढ़ती रुचि और सहभागिता को दर्शाती

जीतो रांची चैप्टर
जीतो रांची चैप्टर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  जीतो (JITO) रांची चैप्टर की पहली जनरल मीटिंग आज संस्था की रांची के चेयरमैन पायल सेठी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में संस्था के लगभग 70 सदस्यों की उपस्थिति रही, जो जीतो के प्रति समाज के लोगों की बढ़ती रुचि और सहभागिता को दर्शाती है।
कार्यक्रम में ईस्ट जोन के  चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जीतो के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, विभिन्न स्तरों पर इसकी गतिविधियों तथा नए चैप्टर के गठन और विस्तार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित सदस्यों को जीतो की व्यापक कार्ययोजना और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला।

स्वास्थय जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में डॉ. आलोक  द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य, हड्डियों को मजबूत रखने और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह सत्र सभी उपस्थित लोगों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।
जीतो एक जैन समाज की संस्था है, जो समाज के उत्थान के साथ-साथ अहिंसा, सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता जैसे मूल्यों को लेकर कार्य करती है। संस्था का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़कर सकारात्मक बदलाव लाना तथा मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना है।

ये रहे शामिल

सराेज पांड्या, प्रियंका पाटनी, पायल ए जैन, अनिता पांड्या, स्मिता जैन, अनंत काला, देवेश जैन, कुणाल जैन, सुभाष बोथरा, बिमल दसानी, अमित लुहाड़िया,  मोहित जैन, प्रदीप काला सहित कई अन्य सदस्य बैठक में शामिल रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.