सुदेश महतो ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना

रांची : आजसू पार्टी (AJSU) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जेपीएससी (JPSC) अभ्यर्थियों और छात्रों पर विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज, वाटर कैनन के प्रयोग व पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “संवाद की

सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी (AJSU) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जेपीएससी (JPSC) अभ्यर्थियों और छात्रों पर विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज, वाटर कैनन के प्रयोग व पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “संवाद की मेज पर संवेदना और सड़क पर दमन”- सरकार का यह दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है।

Read More : JPSC विवाद: आदित्य साहू का हमला- ‘राहुल गांधी के इशारे पर हुई छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई’

सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने पहले छात्रों से बातचीत के लिए तीन मंत्रियों को नामित किया था और मुख्यमंत्री ने भी समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, सड़क पर उतरे युवाओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और कंटीले तारों की बैरिकेडिंग के जरिए बर्बर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वार्ता की प्रक्रिया चल रही थी, तो फिर छात्रों पर दमनकारी कार्रवाई क्यों की गई? मंगलवार को सुदेश महतो राँची के जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने घायल और आंदोलनरत छात्रों से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद उन्होंने आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बापू की प्रतिमा के समक्ष बैठकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीति का विरोध दर्ज कराया।

सुदेश महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं की आवाज को लाठी के दम पर दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने मांग की कि सरकार घायल छात्रों को तुरंत समुचित इलाज उपलब्ध कराए, पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराए और अभ्यर्थियों की जायज मांगों का सार्थक समाधान निकाले। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय प्रमुख प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव हरीश सिंह और मीडिया संयोजक परवाज़ खान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *